फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman murdered in Kannauj up

कन्नौज: पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार हुए आरोपी

Wed, 16 Mar 2022 05:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Woman murdered in Kannauj up
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में पति के अवैध संबंध होने का जब महिला ने विरोध किया तो सभी ससुरालियों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को देखते ही सभी ससुराली जन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के हर गांव निवासी रामनरेश की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व जनपद फर्रुखाबाद के बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र की पुत्री पिंकी के साथ हुई थी। कुछ दिनों से रामनरेश के अवैध संबंध किसी और महिला से हो गए।
विज्ञापन


जिसका कई बार पिंकी व उसके परिजनों ने विरोध किया। लेकिन रामनरेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मंगलवार रात पिंकी का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को देखते ही सभी ससुराली जन मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed