फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman lost her life in accidental bullet, intestines and liver were ruptured, forensics did not find any clue

साजिश नहीं: दुर्घटनावश चली गोली से गई थी महिला की जान, फट गईं थी आंतें व लीवर, फोरेंसिक को नहीं मिला कोई संकेत

Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ के हीरागंज स्थित घर में सोमवार सुबह सफाई के दौरान दुछत्ती से गिरे झोले में रखे तमंचे से फायर हो गया था। हादसे में गोली लगने से महिला की मौत हो गई थी। फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में हादसे के अलावा किसी अन्य पहलू को नहीं पाया है।

विज्ञापन
Woman lost her life in accidental bullet, intestines and liver were ruptured, forensics did not find any clue
मृतका की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ के हीरागंज में सोमवार को गोली लगने से मरने वाली महिला की मौत दुर्घटनावश चली गोली से हुई थी। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्यों के आधार पर मामले को हादसा मानते हुए अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच के बाद जान कर गोली मारने के संकेत नहीं मिले हैं। उनका मानना है कि झोले में रखे तमंचे की वजह से ही चली गोली ने मनीषा की जान ले ली। उधर, मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान महिला के पेट के बीचो-बीच 315 बोर की गोली फंसी मिली। गोली लगने से उसकी आंते और लीवर फट गया था। काफी खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के वक्त पुलिस जान बूझकर गोली मारे जाने की बात से इंकार नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ भरा झोला फेंका था नीचे
बता दें, हीरागंज बद्रीप्रसाद का हाता निवासी बिजली मिस्त्री संजय यादव की पत्नी मनीषा (35) सोमवार को अपनी छोटी बहन काजल से घर की दुछत्ती की सफाई करवा रही थी। काजल ने कबाड़ भरा झोला नीचे फेंका तो धमाका हो गया और मनीषा घायल हो गई।

तमंचे को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा
इसके बाद उसकी हैलट में मौत हो गई थी। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया था। साथ ही उस कपड़े को भी बरामद कर लिया, जिससे घटनास्थल पर खून पोंछा गया था। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि बरामद तमंचे को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। महिला के पति व भाइयों से पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed