फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman lodged false report of husband's murder, police arrested both

महिला ने दर्ज कराई थी पति की हत्या की झूठी रिपोर्ट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2020 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Woman lodged false report of husband's murder, police arrested both
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में पति की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में एक महिला ने जेठ-जिठानी व ससुर सहित पांच पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के ससुर की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जालौन चुर्खी थाना क्षेत्र के रिछाना गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी सियादुलारी ने ससुर लाल सिंह, जेठ संतोष कुमार, जिठानी पुष्पा व उसके बेटे दिनेश कुमार सहित रिश्तेदार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरौठा गांव के राज बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि पति का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव गायब कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान महिला के पति प्रमोद कुमार को आठ फरवरी को पुखरायां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 10 फरवरी को भोगनीपुर चौराहे से फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सट्टी रोहित तिवारी ने बताया कि सिया दुलारी के खिलाफ ससुर लाल सिंह ने  धमकी व प्रताड़ित सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला व उसके पति को न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed