फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman hanged herself in Mahoba, police sent body for post-mortem

Mahoba: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 13 Sep 2022 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

कबरई थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Woman hanged herself in Mahoba, police sent body for post-mortem
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना कबरई के खरका गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

खरका गांव निवासी कल्पना (30) मंगलवार की सुबह घर पर थी, जबकि पति सुनील रैकवार पंक्चर की दुकान गया था। अन्य परिजन अपने-अपने काम व्यस्त थे। तभी कल्पना ने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आहट पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार इलाज के लिए सीएचसी कबरई पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतका की मां संपतदेवी निवासी सरबई मध्यप्रदेश बताया कि उसने बेटी कल्पना की शादी सात मई 2014 को की थी। घर में सब ठीक-ठाक था लेकिन बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। घटना से मृतका के तीन बच्चों अंशु, अंश व प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed