{"_id":"6017d5a28ebc3e33f77a35fc","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-in-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रेन में महिला का प्रसव, रोकी गई पटना-कोटा एक्सप्रेस, जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रेन में महिला का प्रसव, रोकी गई पटना-कोटा एक्सप्रेस, जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Mon, 01 Feb 2021 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान जा रही महिला को पटना कोटा स्पेशल ट्रेन में प्रसव हो गया। रात करीब 1 बजे सूचना पर जीआरपी ने उन्नाव में ट्रेन रोककर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। साहिदा बानो पत्नी अंसार राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलमपुर निवासी रविवार रात पटना-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही थीं।
वह एस-3 बोगी के छह नंबर सीट पर थीं। लखनऊ से चलने के बाद शाहिदा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला ने सोनिक स्टेशन के पास बच्चे को जन्म दिया। जानकारी मिलते ही रात करीब 1 बजे ट्रेन उन्नाव जंक्शन के दो नंबर प्लेटफार्म पर रोकी गई। जीआरपी व आरपीएफ ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।