{"_id":"5ce6f58ebdec22071506906a","slug":"woman-dies-in-robbery-by-biker-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादानगर पुल पर लूट, बाइक से गिर महिला की मौत, बेटे के साथ बाइक से भतीजी की शादी से घर लौट रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादानगर पुल पर लूट, बाइक से गिर महिला की मौत, बेटे के साथ बाइक से भतीजी की शादी से घर लौट रही थीं
Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के दादानगर पुल पर गुरुवार रात भतीजी की शादी से बेटे के साथ लौट रही पुरोहित की पत्नी अनीता दीक्षित (46) के कान के बाले बाइक सवार दो बदमाश लूटकर भाग निकले। छीना-झपटी के दौरान अनीता चलती बाइक से गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई।
रावतपुर गांव निवासी पुरोहित राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि उनकी साली चंद्रकली की बेटी की गुरुवार को शादी थी। वह पत्नी अनीता और बेटे आशू के साथ दो बाइकों से बर्रा के अर्रा शादी समारोह में गए थे। रात में अनीता बेटे आशू के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
राजेंद्र अपने बहनोई एसके शुक्ला के साथ बाइक से आशू के पीछे-पीछे चल रहे थे। आशू के मुताबिक वह दादानगर पुल पर पहुंचा, तभी बाइक से दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मार कर मां के कानों के बाले लूट लिए। छीना-झपटी के दौरान मां बाइक से गिर पड़ीं।
विज्ञापन
बदमाश भाग निकले। घटना के दौरान ही यूपी-100 की गाड़ी उधर से गुजरी। पुलिस वालों की मदद से घायल मां को हैलट लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर पुलिस के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्जकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।