फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies due to dumper collision in Banda

Banda: डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते हुए हादसा, ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर चालक को पकड़ा

Sun, 06 Nov 2022 04:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 04:35 PM IST
सार

मटौंध थाना क्षेत्र में सड़क पार कर गोबर फेंकने जा रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने पीछा करके चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

विज्ञापन
Woman dies due to dumper collision in Banda
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार खाली डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। भागते समय ट्रैक्टर को भी टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला घर के बाहर गोबर फेंकने जा रही थी। घटना मटौंध थाना और भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दुरेड़ी गांव की है। रविवार को सुबह रामसखी (45) पत्नी विजय कुमार अहिरवार घर के बाहर पड़ा गोबर उठाकर सड़क के दूसरी ओर फेंकने जा रही थी।
विज्ञापन

तभी बांदा से महोबा की तरफ जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। रामसखी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक छोटे तिवारी (42) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर को रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की जमकर धुनाई की। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रामसखी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर बसर करता है। पत्नी गृहिणी थी। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर, दुर्घटना से लगभग पौन घंटा बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने पर आवाजाही बहाल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed