{"_id":"633ef2a9dfa19657e01d2923","slug":"woman-dies-and-daughter-injured-due-to-roof-collapse-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: फतेहपुर में छत गिरने से महिला की मौत, बेटी घायल, बड़ी बेटी ने भागकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: फतेहपुर में छत गिरने से महिला की मौत, बेटी घायल, बड़ी बेटी ने भागकर जान बचाई
Thu, 06 Oct 2022 08:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले के बकेवर में बारिश के कारण बुधवार को कच्ची छत के गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल हो गई। बड़ी बेटी ने भागकर जान बचाई। बकेवर थानाक्षेत्र के बरिगवां निवासी रामऔतार यादव की पत्नी उर्मिला देवी (45) अपनी बेटियों शालिनी (21) और मानसी (19) के साथ कमरे में खाना खा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान बारिश के कारण कमरे की कच्ची छत भरभराकर ढह गई। हादसे में उर्मिला और मानसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बड़ी पुत्री शालिनी ने बताया कि छत गिरती देख वे चिल्लाकर बाहर भागीं पर मां व बहन फंस गईं। हादसा देखकर पड़ोसी दौड़े और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर मलबा हटाना शुरू किया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी जहानाबाद ले गई। वहां डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। मानसी का इलाज चल रहा है। शालिनी ने बताया कि आवास योजना में दो साल पहले नाम आया था। किसी कारणवश परिवार को योजना का लाभ नहीं मिल सका। बिंदकी के तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि आवास योजना में लाभ न मिल पाने की वजह पता करवा रहे हैं।
विज्ञापन