फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman died under suspicious circumstances, accused of thrashing, in-laws absconding, report filed against five

Etawah: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पीट-पीटकर हत्या का आरोप, ससुराली फरार...पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Feb 2024 10:05 AM IST
सार

Etawah News: भरथना में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं। वहीं, मायके पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने बताया कि दामाद की पिटाई से बेटी की एक आंख की रोशनी कम हो गई थी। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances, accused of thrashing, in-laws absconding, report filed against five
शालिनी की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जानकारी देती शालिनी की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराली फरार है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

क्षेत्र के नगला खरगजीत निवासी शालिनी (22) पत्नी अवनीश का शव संदिग्ध हालात में सोमवार रात घर में मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभू नगर निवासी अभय ने बहन शालिनी की हत्या करने की पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटी शालिनी की शादी 2018 में की थी। उसकी एक पुत्री नित्या व पुत्र सूर्यांश है। गुड्डी देवी का आरोप है कि अवनीश कोई काम नहीं करता था और शालिनी को शराब पीकर पीटता था। अवनीश की पिटाई से शालिनी को एक आंख से कम दिखाई देने लगा था।

जमीन पर पड़ा मिला था शव, नीला पड़ गया था शरीर
बताया कि एक सप्ताह पहले शालिनी को दिल्ली के एक आंख के अस्पताल में दिखाने ले गए थे। 18 फरवरी को शालिनी ससुराल लौटी थी। उसका खर्चा मायके से ही चलता था। सोमवार देर रात शालिनी के ससुराल पहुंचने पर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। शरीर नीला पड़ गया था।

विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मायके वालों का कहना है कि पीट-पीटकर शालिनी की हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया पति अवनीश, सास शिवप्यारी, ससुर गजेंद्र सिंह, जिठानी शिल्पी, ननद शिल्पी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed