{"_id":"5ee8c263258c4e00052f285b","slug":"woman-died-in-road-accident-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बाइक से गिरकर महिला की मौत, ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: बाइक से गिरकर महिला की मौत, ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई
Tue, 16 Jun 2020 06:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
जालौन जिले के माधौगढ़ में भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में महिला को भाई ने राहगीरों की मदद से माधौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। उरई कोतवाली क्षेत्र के गांव मलूपुरा निवासी राजू मिश्रा पुत्र बाबूराम अपनी बहन मीरा देवी (45) पत्नी प्रमोद को बाइक से मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के भिण्ड क्षेत्र के मिहोना लेकर जा रहे थे।
जब उनकी बाइक माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र रूदावली गोपालपुरा के पास पहुंची तभी अचानक मीरा देवी बाइक से उछलकर गिर गई और उसके सिर में गहरी चोट लगने से मीरा अचेत हो गई। राजू ने राहगीरों की मदद से मीरा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे बंगरा चौकी प्रभारी राजीव कांत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।