{"_id":"5cd4559bbdec2206fe0607e6","slug":"woman-died-in-raod-accident-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
Thu, 09 May 2019 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में बाइक सवार दंपति तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित श्रीवास्तव (32) गुरुवार रात पत्नी मांडवी श्रीवास्तव के साथ बाईपास स्थित अन्नपूर्णाधाम मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 9 बजे मंदिर से वापस लौटते समय बाइक सवार दंपति बस की चपेट में आ गए। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को आवास विकास कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन