फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman died due to double decker train in hardoi,one injured

हरदोई: डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आकर सास की मौत, बहू की हालत गंभीर

Thu, 21 Nov 2019 03:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
woman died due to double decker train in hardoi,one injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में अयोध्या से दर्शन कर रहे लौट रहे एक ही परिवार के सात सदस्यी श्रद्धालुओं का जत्था सण्डीला रेलवे स्टेशन के पास डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में सास की मौके पर मौत हो गयी जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उन्नाव के प्रतापखेड़ा टिकराबाउ औरास निवासी गुरुचरन अपनी मां बृह्मादेवी, पत्नी रामकली, पुत्री सीता, दामाद आशीष, नाती अर्जुन और दामाद की बहन गुड़िया के साथ अयोध्या से दर्शन कर दून एक्सप्रेस से बुधवार रात सण्डीला स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन


रात होने की वजह से सभी सण्डीला स्टेशन पर ही रुक गए। सुबह पूरा परिवार घर जाने के लिए स्टेशन से चला। सभी लोग रेलवे ट्रैक के किनारे से होते हुए बस पकड़ने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन आउट केबिन के बीच लखनऊ जंक्शन से आनंद बिहार टर्मिनल जा रही डबल डेकर ट्रेन की चपेट में गुरुचरन की मां बृह्मादेवी और पत्नी रामकली आ गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृह्मादेवी ट्रेन के नीचे जबकि रामकली दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। बृह्मादेवी की मौके पर ही मौत हो गयी और रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए।


सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने गंभीर रूप से घायल रामकली को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बालामऊ से पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed