फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman death in hospital in kanpur

खुशी अस्पताल में छिन गईं खुशियां: परिजनों का आरोप- सुबह इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद चली गई प्रसूता की जान

Thu, 23 Feb 2023 08:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
woman death in hospital in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में कल्याणपुर क्षेत्र के अवैध नर्सिंगहोम खुशी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को शांत कराया। सीएमओ की टीम भी मौके पर पहुंची और नर्सिंगहोम को सील कर दिया।

विज्ञापन


नर्सिंगहोम पंजीकृत नहीं था। टीम को यहां कोई अभिलेख नहीं मिला। नर्सिंगहोम में कोई डॉक्टर और स्टाफ भी नहीं था। घटना के बाद सब मौके से भाग गए। बता दें दो सप्ताह पहले सीएमओ की टीम नर्सिंगहोम की जांच करने आई थी। तब संचालक ने नर्सिंगहोम के गेट पर ‘अस्पताल में काम चल रहा है, कोई रोगी भर्ती नहीं होगा’ लिखकर झांसा दिया था। इसकी वजह से टीम ने यहां की जांच नहीं की थी। दरअसल, पुराना बिठूर रोड के रहने वाले अखिलेश की पत्नी नेहा को खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

उसका मंगलवार को ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह उसे इंजेक्शन दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही खुशी की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंगहोम में हंगामा किया और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान नर्सिंगहोम संचालक और स्टाफ वहां से भाग खड़ा हुआ। एसीएमओ (नर्सिंगहोम) की अगुवाई में टीम नर्सिंगहोम पहुंची।

वहां कोई डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला। रोगी से संबंधित अभिलेख भी नहीं मिले। एसीएमओ डॉ. सुबोध ने बताया कि नर्सिंगहोम का पंजीकरण नहीं था। फायर अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं था। यह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया है। वहीं कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed