फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman committed suicide in hardoi

जहर खाने से महिला की मौत, पति बोला- सिरदर्द से परेशान होकर खुदकुशी की, पड़ोसी कर रहे हैं ये बातें

Sat, 17 Nov 2018 05:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in hardoi
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियापुर निवासी महिला की जहर खाने से मौत हो गई। हरियापुर निवासी रानी (40) पत्नी रविराम की शुक्रवार देर शाम घर पर ही हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी हरपालपुर पहुंचे। यहां रानी ने डॉक्टर को जहर खाने की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार देर रात रानी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पति ने सिरदर्द से परेशान होकर रानी के खुदकुशी करने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि पुत्र न होने से दुखी होकर रानी ने ये कदम उठाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के परिवार में चार पुत्रियां मंजू, अंजू,  मुस्कान और रंजीता हैं। प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर ज्ञानप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed