फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman committed suicide in Farrukhabad up

फर्रुखाबाद: देवर से अवैध संबंध के विरोध पर भाभी ने दी जान, तीन माह पूर्व हुई थी शादी

Sun, 06 Jun 2021 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jun 2021 11:17 PM IST
सार

हिरासत में ही देवर ने बताया कि दोपहर में तीनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें उसका मोबाइल भी टूट गया। गांव के कुछ लोगों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन भाई ने भाभी को रखने से इंकार किया। इससे गुस्साई भाभी ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Woman committed suicide in Farrukhabad up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में देवर के साथ अवैध संबंध का पति द्वारा विरोध करने पर महिला ने रविवार को गैस सिलिंडर से आग लगा ली। परिजन व आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल के बेटे की मां के अपने देवर से अवैध संबंध हो गए, जिसपर उसके पति ने विरोध जताया। रविवार को इसी पर विवाद होने पर पत्नी ने दोपहर करीब तीन बजे घर के कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और गैस सिलिंडर खोलकर आग लगा ली।
विज्ञापन


परिजन व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह पानी के टैंकर से आग बुझाई। महिला को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति व देवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में पति ने बताया कि पत्नी के उसके छोटे भाई से संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका उसने विरोध किया तो विवाद में मारपीट हो गई। इसके बाद पत्नी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। हिरासत में ही देवर ने बताया कि दोपहर में तीनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें उसका मोबाइल भी टूट गया। गांव के कुछ लोगों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन भाई ने भाभी को रखने से इंकार किया।

इससे गुस्साई भाभी ने आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि देवर भाभी के बीच अवैध संबंध थे। इसको लेकर तीनों में विवाद होता रहता था। महिला ने पति व देवर को धमकाने के लिए आग लगाई थी।

पति ने भी की थी आत्महत्या की कोशिश
देवर ने बताया कि वह भाभी के साथ शुक्रवार को शमसाबाद निवासी बहन के घर गया था। शनिवार को फ़ोन पर भाई और भाभी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद भाई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बचाया था।

तीन माह पूर्व हुआ था विवाह
पति ने बताया कि पत्नी का पहला विवाह बदायूं जिले में हुआ था। उसके पति की मौत हो गई थी। उसका सात वर्षीय पुत्र अभिषेक है। उसके साथ विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed