फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman came to watch match from england cried

शर्मनाक: मैच देखने आई इंग्लैंड की युवती को घेरा, रो पड़ी

Sat, 28 Jan 2017 07:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 07:45 AM IST
सार


- सेल्फी खिंचाने के लिए उमड़े युवकों देखकर घबराई युवती

विज्ञापन
woman came to watch match from england cried
डेमो

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच देखने आई इंग्लैंड की एक युवती को युवकों के झुंड ने घेर लिया। उसके साथ सेल्फी खिंचाने की जिद करने लगे। भीड़भाड़ देखकर युवती घबरा गई और रोने लगी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


इस पर एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा और सीओ कलक्टरगंज मौके पर पहुंची और युवकों को लाठियां पटककर खदेड़ा। इसके बाद युवती को महिला कांस्टेबल की सुरक्षा में स्टेडियम भेजा गया। 
विज्ञापन


इंग्लैड की युवती शाम करीब चार बजे ग्रीनपार्क के गेट नंबर छह ए के पास पहुंची। गेट के बाहर अकेला देखकर युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ सेल्फी लेने लगे। भीड़ देखकर वह घबरा गई और जाने लगी। इस पर युवकों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शख्स ने पुलिस अफसरों को सूचना दे दी। एसपी ने बताया कि सेल्फी लेने के चक्कर में युवकों ने उसे रोक लिया था। इससे वह परेशान हो गई थी। युवती को पुलिस सुरक्षा में स्टेडियम के भीतर और मैच खत्म होने पर होटल भेजा गया। इस मामले में युवती ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed