फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   woman beat the constable husband in jalaun

यूपी: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, महिला ने सिपाही पति को जमकर पीटा, हंगामा

Mon, 13 Jan 2020 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jan 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
woman beat the constable husband in jalaun
महिला व सिपाही की शादी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जालौन के कालपी रोड पर स्थित बीएसएनएल ऑफिस के बाहर सोमवार दोपहर तब अफरातफरी मच गई। जब सिपाही की पत्नी ने उससे मारपीट कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


सीओ संतोष कुमार का कहना है कि महिला ने पहली पत्नी के होते हुए भी उससे शादी करने का सिपाही पर आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर तीन बजे उमरारखेरा निवासी प्रतिभा देवी (24) पुत्री स्व. भूपेंद्र कुमार ने सिपाही संतोष यादव (41) पुत्र कुंज बिहारी निवासी सदर बाजार पुलिस कालोनी झांसी को पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

जिससे उधर से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। महिला का आरोप है कि सिपाही जनपद के माधौगढ़ थाने में तैनात था। उसने बताया कि सिपाही पांच वर्ष पूर्व उसके बाबा के संपर्क में आया था।

इसके बाद उसने घर आना जाना शुरू कर दिया। दो वर्ष पहले झांसी में नर्स की ट्रेनिंग करने गई थी। तभी सिपाही ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर 5 फरवरी 2019 को आर्य समाज मंदिर, मेस्टन रोड कानपुर में शादी कर ली थी। जिससे उसके एक बच्ची भी हो गई।

पिछले छह माह से सिपाही उससे दूरी बनाए था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसने सिपाही को जानकारी देकर घर आने को कहा तो वह टाल मटोल कर काम ज्यादा होने का बहाना बनाता रहा। जिस पर वह चार दिन पूर्व माधौगढ़ थाने गई तो घर में उसकी पहली पत्नी और तीन बच्चे मिले।
विज्ञापन

तब उसे जानकारी हुई कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इस पर उसने सीओ माधौगढ़ से शिकायत की थी। माधौगढ़ कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि महिला के शिकायत करने पर मामले को एसपी ने संज्ञान में लिया था और जिस पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।

सोमवार को वह कालपी बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी महिला ने वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर हंगामा कर दिया। इसपर सीओ सिटी का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में रिपोर्ट अधिकारियों की दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed