फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   woman arrived in the middle of the wedding rituals and beat the groom with slippers

UP: कलेवा पर पहुंची महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटा, विदा कराए बिना घर लौटी दुल्हन

Sun, 11 May 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 07:29 PM IST
सार

Jalaun News: युवक के दूसरी शादी की बात सुनकर महली कलेवा में जा पहुंची और दूल्हे को चप्पलों से पीटा। महिला का आरोप है कि युवक ने घर वालों से छिपकर मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन
woman arrived in the middle of the wedding rituals and beat the groom with slippers
दूल्हा प्रभाकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के दौरान कलेवा पर एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची और दूल्हे को चप्पलों से पीटने लगी। महिला का आरोप था कि दूल्हा उससे मंदिर में शादी कर चुका है, उससे एक बच्चा भी है। इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष ने बेटी की विदाई करने से इंकार कर दिया और दुल्हन घर चली गई। मामला कोतवाली पहुंचा। इसके बाद सुबह से लेकर दोपहर तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच चली पंचायत में तय हुआ कि दुल्हन पक्ष ने शादी में जो दान दहेज दिया गया है वह मय खर्च के दूल्हा पक्ष वापस करे। उधर, महिला न्याय पाने के लिए कोतवाली में बैठी है।
विज्ञापन



उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल में रविवार सुबह दूल्हे का कलेवा चल रहा था। तभी एक महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कस्बे के गोखले नगर निवासी प्रभुदयाल सोहाने के बेटे प्रभाकर गुप्ता की सगाई करीब दो माह पहले जनपद झांसी के थाना बरुआसागर क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शादी 10 मई को थी और तय मुहूर्त में लड़की पक्ष अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ कोंच आ गए।
विज्ञापन


10 मई की रात आशीर्वाद होटल कोंच में टीका, जयमाल, चढ़ावा, कन्यादान व भांवरें पड़ने के बाद रविवार सुबह करीब 9 बजे कलेवा की रस्म चल रही थी तभी नेहा प्रजापति नाम की एक महिला खुद को दूल्हा प्रभाकर की पहली पत्नी बताते हुए आ धमकी। उसके साथ बच्चा भी था, कुर्सी पर बैठे दूल्हे को चप्पलों से पीटते हुए उसने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि विवाह घर में प्रभाकर की बहनों व परिजनों ने उसे पागल महिला बताकर मारपीट की और विवाह घर से बाहर निकाल दिया ताकि दुल्हन पक्ष के लोगों को सच्चाई का पता न चल सके। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब नेहा से पूरी कहानी सुनी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई और उन्होंने बेटी की विदा करने से साफ इंकार कर दिया। परिजन तुरंत दुल्हन को विवाह घर से बाहर लेकर निकल लिए जबकि नेहा सीधे कोतवाली जा पहुंची।

उधर, दुल्हन पक्ष द्वारा बेटी की विदा करने से इंकार कर दिए जाने पर घंटों बिरादरी की पंचायत चली जिसमें तय हुआ कि दुल्हन पक्ष द्वारा जो दान दहेज दिया गया है वह मय खर्चे के वापस किया जाए, अब ये शादी नहीं होगी। उधर नेहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। होटल में हंगामा कटने के बाद जब मामला कोतवाली पहुंचा, तो दूल्हे राजा आनन फानन में अपनी पोशाक उतारकर गुपचुप तरीके के होटल से निकल गाड़ी में बैठक भाग गया।

 

आठ साल से हैं प्रभाकर और नेहा के संबंध
नेहा प्रजापति ने बताया कि पिछले करीब आठ साल से उसके संबंध प्रभाकर से हैं और काली माता मंदिर में प्रभाकर ने शादी रचाई थी। शादी के बाद कांशीराम कॉलोनी में रहने लगी थी। उसकी बेटी यश कुमारी (8) पहले पति से व दूसरा बच्चा प्रेमकुमार प्रभाकर का है। महिला का दावा है कि बच्चे के आधार कार्ड से लेकर स्कूली अभिलेखों में भी पिता का नाम प्रभाकर के रूप में दर्ज है। नेहा ने बताया कि प्रभाकर उससे छिपकर दूसरी शादी कर रहा था जिसकी भनक उसे उसके घर के बाहर सजावट से लगी और फिर वह विवाह घर पहुंच गई। नेहा ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ पति प्रभाकर के घर पर रहना चाहती है।

 

दूल्हा पक्ष के लोग बोले, मोहल्ले की पागल महिला है
नेहा ने जैसे ही होटल में पहुंच कर दूल्हे पर चप्पल बरसाना शुरू किया तो दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष से बोले कि वह मोहल्ले की पागल महिला है। अभी उसे बाहर निकालते हैं। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों को मामला समझने में देर नहीं लगी। उन्होंने महिला को अलग ले जाकर पूछा तो उसने पूरी कहानी खुलकर सामने रख दी। कहानी सुनते ही होटल में सन्नाटा पसर गया और नाते रिश्तेदार अपनी अपनी गाड़ियों में बैठक कर निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed