फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman and her daughter were beaten in train for seat

सीट पर बैठने के लिए ट्रेन में मां-बेटी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई जीआरपी

Fri, 15 Jun 2018 07:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
woman and her daughter were beaten in train for seat
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मेमू ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर एक युवक ने मां-बेटी के साथ पहले अभद्रता की। मां के विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज के साथ ही हाथापाई कर दी। घटना के समय यात्री तमाशगीर बने रहे। कोच में सवार एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में महिला रोते हुए युवक की दबंगई बता रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर भी मौन रहने का दावा किया है।
विज्ञापन

 

 
लखनऊ के कैसरबाग थानाक्षेत्र के मछरियागंज के पास रहने वाली एक महिला गुरुवार देर शाम लखनऊ से मेमू ट्रेन से रिश्तेदार के घर कानपुर जा रहीं थी। इस दौरान मानक नगर से एक युवक मेमू ट्रेन में चढ़ा। युवक को सीट न मिलने पर मां-बेटी के सीट पर जाकर बैठ गया। युवक की गतिविधियों से परेशान महिला ने युवक से दूसरी सीट पर बैठने की बात कही। इस पर युवक आग बबूला हो गया और अभद्रता करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। बचाव को दौड़ी बेटी भी युवक के गुस्से का शिकार हो गई। करीब तीस मिनट चले घटनाक्रम के दौरान किसी भी यात्री ने मां-बेटी के बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। मामला बढ़ता देख युवक कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर उतर गया।

विज्ञापन

 

महिला ने उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ में से किसी को भी मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस दौरान ट्रेन सवार एक युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद जीआरपी हरकत में आई और पीड़ितों की खोजबीन में जुट गई। रेलवे पुलिस बल शुक्रवार दोपहर तक मां-बेटी की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं कंट्रोल रूम ने भी ऐसी किसी भी सूचना से इनकार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि मीडिया में खबर आने पर खोजबीन की लेकिन पीड़िता मां-बेटी का कोई पता नहीं लगा है। बताया कि अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed