{"_id":"5c338618bdec2256b61c2be7","slug":"woman-accused-police-of-beating-brutally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खाकी पर आरोप' महिला बोली- दरोगा और सीओ ने पूरी रात बारी-बारी से ढाए सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाकी पर आरोप' महिला बोली- दरोगा और सीओ ने पूरी रात बारी-बारी से ढाए सितम
Mon, 07 Jan 2019 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले मे वाराणसी की एक महिला ने एसपी आवास में जमकर हंगामा किया। रविवार की रात महिला ने एसपी से पारिवारिक रिश्ते बताकर आवास में घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और महिला पुलिस को सौंप दिया। सुबह महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। मेडिकल के समय महिला की हालत गंभीर दिखी।
वाराणसी के लंकारोड थानाक्षेत्र की रहने वाली चालीस वर्षीय महिला रविवार देर रात एसपी आवास पहुंची। आवास में तैनात सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर महिला ने एसपी से पारिवारिक रिश्ते बताए। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से साफ मना कर दिया। इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। बात बढने पर उसे पुलिस महिला थाने ले गई।

सीओ ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा
यहां पर पूरी रात रखने के बाद सुबह मेडिकल कराकर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। मेडिकल कराने आई महिला ने जिला अस्पताल में बताया कि वह एसपी राहुल राज से मिलने आई थी। उसके पारिवारिक रिश्ते हैं। उसके दो बच्चों को अगवा किया गया। पुलिस वालों ने मिलने नहीं दिया।
महिला थाने में दरोगा और सीओ ने पूरी रात बारी-बारी से पिटाई की। सीओ सिटी केडी मिश्र ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रही है। उसके परिजनों से इस संबंध बातचीत हो गई है।