फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman accused of attack on police arrested

हरदोई: पुलिस पर हमले की आरोपी 25 हजार की इनामी गिरफ्तार, डेढ़ साल से फरार थी महिला

Wed, 12 Aug 2020 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of attack on police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुडनामऊ में करीब डेढ़ साल पहले पुलिस टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में फरार 25 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2019 को पुलिस ने मुडनामऊ में अवैध शस्त्रों और कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान राजकुमार, उसके पुत्र रामतीरथ और पुत्रवधू सुंदरा उर्फ गुड्डी पत्नी रामतीरथ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में दबिश देने गए एसआई अशोक कुमार सिंह ने तीनों लोगों के विरुद्ध पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस राज कुमार और उसके पुत्र रामतीरथ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन सुंदरा फरार थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। एएसपी ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी बृज किशोर सिंह, एसओजी के प्रभारी अरविंद यादव की मदद से पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने पाली बाबरपुर मार्ग से सुंदरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed