{"_id":"5c2c3db9bdec22532f13e4cc","slug":"winter-monsoon-cycle-disturbed-by-the-pollution-and-global-warming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से गड़बड़ाया विंटर मानसून चक्र, लोगों की सेहत पर अब ऐसे पड़ेगा बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से गड़बड़ाया विंटर मानसून चक्र, लोगों की सेहत पर अब ऐसे पड़ेगा बुरा असर
Wed, 02 Jan 2019 10:35 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से विंटर मानसून (ठंड में होने वाली बारिश) का चक्र बिगड़ गया है। इसे क्लाइमेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) भी कहते हैं। मानसून चक्र गड़बड़ाने की वजह से ही पिछले कई सालों से ठंड के मौसम में बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते स्वाभाविक ठंड का क्रम भी आगे पीछे हो गया है।
demo
सीएसए, कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी के बीच के दिनों को विंटर मानसून कहा जाता है। इस मानसून में सामान्य तौर पर 50 मिमी बारिश होती है पर कई सालों से ऐसा हो नहीं रहा है। इस बार भी बारिश की उम्मीद है नहीं।
demo
मौसम विभाग के अनुसार पूरे साल चार मानसून अलग-अलग समय में सक्रिय रहते हैं। सभी मानसूनी दिनों में बारिश और मौसम कैसा होगा, इसका एक चक्र निर्धारित है। पिछले कुछ वर्षों से यह चक्र तेजी से बिगड़ा है। इसे लेकर मौसम विज्ञानियों में भी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
मौसम विज्ञानियों की तरफ से जारी रिपोर्ट में इस बार कहा गया है कि जलवायु चक्र की स्थिति में अभी सुधार संभव नहीं है। इसकी वजह यह है कि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान का कहना है कि प्रदूषण रोकने के लिए सस्ता और सुलभ कार्य है पेड़ों की संख्या बढ़ाई जाए, जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए, रासायनिक उर्वरक की खपत कम की जाए। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते क्रम को कम करने के लिए विश्व भर में काम चल रहा है।
विज्ञापन
demo
पूरे वर्ष के चार सक्रिय मानसून
दिसंबर-जनवरी के बीच : विंटर मानसून
मार्च से मई के बीच : समर मानसून
जून से सितंबर के बीच : साउथ-वेस्ट मानसून
अक्तूबर से नवंबर के बीच : पोस्ट मानसून
दिसंबर-जनवरी के बीच : विंटर मानसून
मार्च से मई के बीच : समर मानसून
जून से सितंबर के बीच : साउथ-वेस्ट मानसून
अक्तूबर से नवंबर के बीच : पोस्ट मानसून