{"_id":"693fa2e19d5feb26390db843","slug":"winter-fog-causes-disruption-half-a-dozen-trains-delayed-by-up-to-46-hours-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में कोहरे की मार: धीमी पड़ रही ट्रेनों की रफ्तार, आधा दर्जन ट्रेनें 46 घंटे तक लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में कोहरे की मार: धीमी पड़ रही ट्रेनों की रफ्तार, आधा दर्जन ट्रेनें 46 घंटे तक लेट
Mon, 15 Dec 2025 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि स्पेशल ट्रेनों के साथ तेजस राजधानी जैसी ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। रविवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 46 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आई।
कोहरे के मौसम में ट्रेनों में सफर करना यात्रियों के लिए मुसीबत से कम नहीं होता है। ट्रेनें रोक-रोक कर चलाई जाती हैं जिससे अधिकतर लेट होती हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगता है। रविवार को 06530 गोमतीनगर-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 46 घंटे, 04152 मुंबई एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 20 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 06:30 घंटे, 20 818 भुवनेश्वर तेजस राजधानी छह, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल पांच, 15733 फरक्का एक्सप्रेस चार, 02570 दरभंगा स्पेशल छह, 12302 हावड़ा राजधानी डेढ़ घंटे, 04116 मुंबई एलटीटी-सूबेदारगंज स्पेशल 16 घंटे, 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल चार और 09526 नाहरगुन हापा स्पेशल पांच घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इस लेटलतीफी की वजह से करीब 635 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल कराई।