{"_id":"63cd1f64f6a69a07a95431b3","slug":"wife-stabs-husband-with-knife-for-accusing-him-of-illegal-relationship-in-farrukhabad-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पति बोला- तुम्हारे अवैध संबंध हैं, सुनते ही पत्नी कर दिया चाकू से वार, सीने और कान पर गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पति बोला- तुम्हारे अवैध संबंध हैं, सुनते ही पत्नी कर दिया चाकू से वार, सीने और कान पर गंभीर चोटें
Sun, 22 Jan 2023 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:25 PM IST
सार
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पत्नी ने पति पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने सास की तहरीर पर बहू सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में दूसरे युवक से संबंध रखने का आरोप लगाने पर पत्नी ने पति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सास ने बहू सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल पति का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी नितिन बाथम का पत्नी रामबेटी बाथम से शनिवार को विवाद हो गया। पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से संबंध रखने का आरोप लगाया। रामबेटी ने पति नितिन को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
उसी दौरान अनुराग आ गया और उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पुत्री साधना कटियार व अनूप कटियार आ गए। रामबेटी व अनुराग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सास तारावती की तहरीर पर बहू रामबेटी व अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घायल नितिन के सीने और कान पर गंभीर चोट आने से उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पत्नी रामबेटी और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक पर चाकू से गंभीर वार किए गए हैं। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।