{"_id":"5ef9a5ed38f97a4601573998","slug":"wife-of-ofc-worker-committed-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लोअर-टीशर्ट पहनने से मना किया तो ओएफसी कर्मी की पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लोअर-टीशर्ट पहनने से मना किया तो ओएफसी कर्मी की पत्नी ने दी जान
Mon, 29 Jun 2020 01:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र में ओएफसी कर्मी की पत्नी ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोअर-टीशर्ट पहनने के विरोध पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने आगरा निवासी दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा के मुताबिक आगरा निवासी विष्णु झा ओएफसी में एक्जामनर हैं। आठ महीने पहले ही आगरा के ताजगंज निवासी निशा झा (23) से शादी हुई थी। दंपति ओएफसी परिसर में एमएस-2 में रहते थे। निशा लोअर टीशर्ट पहनती थी।
विष्णु इसका विरोध करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ। रविवार रात को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद विष्णु बाहर चले गए। रात करीब आठ बजे जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा (जाली वाला) भीतर से बंद था।
विज्ञापन
कई बार खटखटाने पर जब नहीं खुला तो विष्णु ने पड़ोसियों की मदद से जाली काटकर भीतर घुसा। जहां निशा का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगर परिजन तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।