फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife got angry after quarrel with husband in Unnao, poured boiling water on mother in law

Unnao: पति से झगड़े के बाद पत्नी को आया गुस्सा, सास पर डाला खौलता हुआ पानी, तीन बच्चों को भी छोड़ा

Sun, 12 Mar 2023 10:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने सास पर खौलता पानी डाल दिया। इस घटना में मां को बचाने में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Wife got angry after quarrel with husband in Unnao, poured boiling water on mother in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने गुस्से में अपनी सास पर खौलता पानी फेंक दिया। बचाने में पति भी झुलस गया। पीड़ित मां-बेटे कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान महिला तीन मासूमों को छोड़ मायके चली गई।

विज्ञापन

पुलिस ने वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया है। पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरनगर निवासी घायल कमला (60) ने बताया कि बेटे अशोक की पत्नी सोनी के तीन बच्चे हैं। आए दिन पति-पत्नी (बहू-बेटे) में विवाद होता है।
विज्ञापन

शनिवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद बहू ने आत्महत्या कर सबको फंसाने की धमकी दी। इस पर बहू को समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गई। गुस्से में उसने खौलता पानी डाल दिया। बचाने में बेटा अशोक भी झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले किया था आत्महत्या का प्रयास
 वहीं पति अशोक ने पुलिस को बताया कि पत्नी की जरा-जरा सी बात में विवाद और झगड़ा करने की आदत से परेशान होकर उसके मायके गांव गौरी निवासी उसके पिता छविनाथ से भी कई बार शिकायत की। दो दिन पहले पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाकर शांत कराया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच
 रविवार को घटना के बाद जब वह मां को लेकर कोतवाल पहुंचा तब तक पत्नी बड़ी बेटी सिमरन (9), शगुन (6) और बेटे नैमिश (3) को छोड़कर मायके चली गई। अब मायके से सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed