{"_id":"584976374f1c1be15944a116","slug":"wife-and-ten-month-old-baby-had-been-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व 10 माह के बच्चे को दिया था जहर, अब भुगतेंगे उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व 10 माह के बच्चे को दिया था जहर, अब भुगतेंगे उम्रकैद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:43 AM IST
सार
पत्नी व बच्चे के हत्यारे पति व ससुर को उम्रकैद
मोटरसाइकिल न मिलने पर जहर देकर की थी हत्या
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज होकर पत्नी और दस माह के बच्चे की जहर देकर हत्या करने के आरोपी पति व ससुर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना 15 दिसंबर 2012 की रात की है। फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा निवासी राम सजीवन ने अपनी बेटी सीमा की शादी 11 जून 2011 को थरियांव थाने के तलकापुर निवासी फूलचंद्र से की थी।
अधिवक्ता के मुताबिक शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक चला फिर पति और ससुर विशाल उर्फ रामविशाल दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।
इस दौरान सीमा ने एक बच्चे को जन्म दिया।
जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो नाराज पति और ससुर ने सीमा और उसके दस माह के बेटे अतुल को 15 दिसंबर को जहर खिलाकर मार डाला। घटना के बाद सीमा के पिता राम सजीवन ने पति फूलचंद्र और ससुर विशाल उर्फ राम विशाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।