फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife accuses husband of doing inhuman act in Mahoba

पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

Sat, 12 Nov 2022 06:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक विवाहिता ने पति पर अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। साथ ही, गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश की गई। महिला  को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Wife accuses husband of doing inhuman act in Mahoba
पति ने पत्नी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति अमानवीय कृत्य कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

विवाहिता का उपचार चल रहा है। बता दें कि जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी युवती की शादी महोबा के पठा तिराहा निवासी युवक से 19 फरवरी 2022 को हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी की दूसरी विदा के बाद से पति उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट व प्रताड़ना के साथ पति हैवानियत की हदों को भी पार कर चुका है।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। इसके लिए तरह-तरह की प्रताड़ना दी जा रही है। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी मामी से फोन पर बात कर रही थी। इससे नाराज होकर पति ने मोबाइल छीन लिया और मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद में पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आई, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed