विधवा प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या: आर्थिक रूप से कमजोर था प्रेमी, छुटकारा पाने के लिए बनाई खौफनाक योजना
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लगभग 20 दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने इंदरगढ थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में कानपुर के प्रेमी की हत्या करने वाली विधवा प्रेमिका और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एएसपी ने थाना प्रभारी कमल भाटी और सर्विलांस टीम प्रभारी विक्रम सिंह को 25 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया।
इंदरगढ़ थाना के मढ़पुरा गांव में छह सितंबर को पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कानपुर के गोविंदनगर थाना के संजय नगर कच्ची बस्ती निवासी मुन्ना के रुप में पहचान की थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें अयोध्या हैदरगंज पटखोली पट्टी निवासी रजिया बेगम उर्फ रेनू, औरैया के बेला ढवारी निवासी जितेंद्र सिंह यादव और इंदरगढ़ के लाख गांव निवासी मनका उर्फ श्याम बाबू लोधी शामिल हैं। पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि रजिया बेगम के पति इकबाल अहमद की मौत हो गई थी।
दो साल पहले उसकी मुलाकात मुन्ना से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा था। इससे रजिया बेगम बच्चों और मुन्ना के साथ रहने लगी थी। इस बात से मुन्ना के पिता नूर मोहम्मद ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसके चलते मुन्ना कंगाल हो गया था और पल्लेदारी करना लगा था।
आर्थिक रुप से कमजोर मुन्ना को छोड़ने के लिए रजिया बेगम ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी जितेंद्र और मनका के साथ रहने और हत्या के बाद एक लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद चार सितंबर को तीनों लोग मुन्ना को लाख गांव ले गए थे। वहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने टीम को सम्मानित किया।