फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Widow eat poison in district headquarters premises

औरैया: जिला मुख्यालय परिसर में विधवा ने खाया जहर, शादीशुदा सिपाही के साथ रहने का बना रही है दबाव

Wed, 07 Oct 2020 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Oct 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Widow eat poison in district headquarters premises
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा ने बुधवार को मुख्यालय परिसर में जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


18 माह से शादीशुदा सिपाही के साथ रह रही पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा ने सदर कोतवाली पुलिस को 4 अक्तूबर को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


बताया था कि देवकली चौकी पर तैनात एक सिपाही मेरे घर के पास रहता था, 18 माह से संबंध चल रहे थे। सिपाही ने शादी करने का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण किया। अब सिपाही से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें बुधवार को विधवा एएसपी कमलेश दीक्षित को बयान दर्ज कराने गई थी। वहां से लौटते समय मुख्यालय परिसर में जहर खा लिया।

महिला के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन उसे चिचौली स्थित 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।

जिम्मेदार बोले
यह मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। महिला सैफई में भर्ती है। फिलहाल पूरी तरह से ठीक है। दूसरी ओर वह जिस सिपाही पर आरोप लगा रही है, उसके संबंध में एलआईयू से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- सुनीति, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed