{"_id":"5bdc432cbdec2269602c53b7","slug":"whose-revolver-will-only-be-able-to-remove-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसकी रिवाल्वर सिर्फ वही निकाल सकेगा, जानिए क्या है इसकी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी रिवाल्वर सिर्फ वही निकाल सकेगा, जानिए क्या है इसकी वजह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस रिवाल्वर के होल्स्टर (रिवाल्वर रखने वाले केस) जल्द रिवाल्वर के शौकीनों के पास होंगे। फील्ड गन फैक्ट्री, कानपुर ने इसके लिए शहर स्थित एक रिसर्च बेस्ड कं पनी श्री हंस एनर्जी सिस्टम के साथ टाईअप किया है। इस पर तेजी से काम हो रहा है। रिवाल्वर होल्स्टर का पेटेंट मिलने के बाद ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
डेमो पिक
यह होल्स्टर सेंसर युक्त है। जिसकी रिवाल्वर है, उसकी उंगलियों की पहचान से ही उसे होल्स्टर से निकाला जा सकेगा। यह जानकारी फील्ड गन के महाप्रबंधक शैलेंद्र नाथ ने निर्माणी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस तरह के होल्स्टर पिस्टल के लिए ही मिलते हैं।
डेमो पिक
अमेरिका और इजरायल के पास ही ऐसी तकनीक हैं। ऐसे होल्स्टर से कई तरह के फायदे होंगे। कोई दूसरा व्यक्ति रिवाल्वर निकाल नहीं सकेगा। इसे चला नहीं सकेगा। ऐसी तकनीक भी विकसित की जा रही है कि कितने राउंड फायर हुए हैं, कितने लोगों ने इसे टच किया है, इसकी भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
अभी इसका प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। इसे मोबाइल एप्लीकेशन बेस्ड भी बनाने की तैयारी है ताकि मोबाइल के माध्यम से भी इसे संचालित किया जा सके। वहीं कंपनी के निदेशक सौरभ पिलानिया का दावा है कि रिवाल्वर के लिए यह विश्व का पहला होल्स्टर है। इसका ट्रेड नेम कवच रखा गया है। वार्ता के दौरान एजीएम दिनेश सिंह, राजीव जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
डेमो पिक
ये होंगे लाभ
-रिवाल्वर होल्स्टर के इस्तेमाल से कोई दूसरा फायरिंग नहीं कर सकेगा जो सेल्फ डिफेंस को और प्रभावी बनाएगा
-रिवाल्वर के गुम या चोरी होने का खतरा कम होगा
-अनचाहा व्यक्ति या बच्चों के हाथ में रिवाल्वर नहीं जाएगी
-रिवाल्वर होल्स्टर के इस्तेमाल से कोई दूसरा फायरिंग नहीं कर सकेगा जो सेल्फ डिफेंस को और प्रभावी बनाएगा
-रिवाल्वर के गुम या चोरी होने का खतरा कम होगा
-अनचाहा व्यक्ति या बच्चों के हाथ में रिवाल्वर नहीं जाएगी