फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Whose murder was reported in Kanpur, she was found alive at home

Kanpur: महिला की हत्या की रिपोर्ट हुई थी दर्ज, 17 महीने बाद मायके में जिंदा मिली, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tue, 13 Sep 2022 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Sep 2022 06:56 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पति को हिरासत में लिया गया था। वो 17 माह बाद मायके में जिंदा मिली। पुलिस ने महिला को उन्नाव से हिरासत में लिया। उसने बताया कि वो प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही थी।

विज्ञापन
Whose murder was reported in Kanpur, she was found alive at home
चकेरी थाना कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिस महिला को मरा समझकर परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह उन्नाव स्थित अपने मायके में जिंदा मिली। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

बादशाहीनाका निवासी मोहम्मद गुलाब की पत्नी सीमा (30) उर्फ मन्नी मार्च 2021 में लापता हो गई थी। जिस पर गुलाब ने बादशाहीनाका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर मार्च में ही सनिगवां में एक महिला की हत्या कर शव कथरी में लपेटकर फेंका गया था।
विज्ञापन

छह माह बाद अक्तूबर में जब अज्ञात शव मिलने की जानकारी सीमा के पिता उन्नाव गंजमुरादाबाद निवासी मोहम्मद हनीफ को हुई, तो उन्होंने चकेरी थाने आकर कपड़ों से मृतका की पहचान बेटी के रूप में की थी। साथ ही दामाद मोहम्मद गुलाब और उसके ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे थे। मोहम्मद गुलाब ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रिश्तेदारों के माध्यम से पत्नी के मायके में होने की जानकारी हुई। यह भी पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही थी। कुछ दिन पहले उन्नाव आई है।

उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्नाव पुलिस को दी। पुलिस ने सीमा को हिरासत में लेकर चकेरी पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम एक बार फिर अक्तूबर में मिली लाश की जांच नए सिरे से शुरू करने जा रही है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed