फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Which is the fever is taking every day more

ये कौन सा बुखार है जो हर दिन ले रहा जानें

Wed, 07 Sep 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Which is the fever is taking every day more
विचित्र बुखार से मरने वाले आयुष की फाइल फोटो
ये कौन सा जानलेवा बुखार है जो हर दिन इंसानी जानें ले रहा है। डॉक्टर इसे अभी तक वायरल बुखार ही मान रहे हैं लेकिन ये क्यों और कैसे फैल रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। बुधवार को औरैया में विचित्र बुखार से दो लोगों की अकस्मात मौत हो गई। कानपुर बिठूर के पारा प्रतापपुर गांव में 6 वर्षीय मासूम आयुष ने बुधवार की सुबह इसी विचित्र बुखार के चलते दम तोड़ दिया। बीस दिन पहले इसी गांव के दानिश (8) की तेज बुखार की वजह से सांसें थम गईं थीं मौजूदा समय में 15 से अधिक लोग विचित्र बुखार की चपेट में है। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें ब्लड टेस्ट कर दवाईयां बांटने में जुटी है। उधर पुखरायां के अफसरिया गांव में 200 लोग इस अनजानी बीमारी की चपेट में हैं। मेडिकल टीम ने अब तक 13 मरीजों को चिह्नित कर उनका सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

उधर इटावा के फफूंद कस्बे में तेज बुखार से बुधवार को सुबह किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला तरीन निवासी नसीम कपड़े वाले की पुत्री समरीन (14) को मंगलवार को हल्का बुखार आया। जिसपर उसने दवाईयां लीं। बुधवार सुबह उसे फिर तेज बुखार आ गया। सुबह करीब दस बजे परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक बुखार से हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, मोहल्ला मेवातियान में प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ छोटे का पुत्र आयुष्मान (13) को भी बुधवार सुबह तेज बुखार आया और जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। कस्बे में बुखार से दो मौत होने से जहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं बुखार से पीड़ित कई मरीज भयभीत भी है। करीब आधा दर्जन से अधिक बुखार से पीड़ित लोग कानपुर और आगरा इलाज के लिए चले गए है। यह विचित्र बुखार लगातार 4 से 5 दिन तक आता है और उतरने के बाद लगभग 15 से 20 दिन तक आदमी को कमजोरी रहती है। कस्बे में लगभग हर दूसरे घर में कोई न कोई सदस्य इस बुखार से ग्रसित है। प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन

बीते दस दिनों में हो चुकी हैं चार अन्य मौतें
कस्बे में इस विचित्र बुखार से बीते दस दिनों में पहले ही चार अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। राशिद (35) पुत्र मुन्ना राईन मोहल्ला वरकीटोला, चुन्ना खान (65) मोहल्ला सैय्यद वाड़ा, रामप्रकाश शर्मा (65) मोहल्ला तिवारियान व मोहल्ला जुबैरी निवासी फातिमा(11) पुत्री नासिर इस विचित्र बुखार में जान गंवा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में फैली दहशत
बुखार से हो रही मौतों से दहशत बनी हुई है। बुधवार को फिर अचानक दो मौत से कस्बे के लोग भयभीत हो गए है। यहां हर दूसरे घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित चल रहा है।  

फफूंद सीएचसी प्रभारी डा. विमल गौतम ने बताया कि यह बुखार वायरल वाला है। जांच की जा रही है। फिलहाल वायरल के ही लक्षण लग रहे है। समय से दवा न लेने पर तेज बुखार आने से मौत लग रही है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। 
बुखार के लक्षण 
- तेज बुखार आना
- कमजोरी होना 
- जोड़ों में अकड़न होना 
- उठने बैठने में परेशानी होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed