फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the mother did not accept the leopard cubs, they were brought to the safari

Kanpur News: मां ने नहीं स्वीकारा तो सफारी लाए गए तेंदुए के शावक

Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
When the mother did not accept the leopard cubs, they were brought to the safari
इटावा। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर के चांदपुर रेंज के ग्राम लतीफपुर से सोमवार को तेंदुए के दो शावकों को रेस्क्यू कर इटावा सफारी पार्क में लाया गया। इन शावकों को मादा तेंदुए ने साथ रखना छोड़ दिया था। शावकों की उम्र लगभग चौबीस दिन है। सफारी पार्क में इन शावकों को विशेष देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन


चांदनपुर रेंज के गांव लतीफपुर में एक सप्ताह पहले 17 मार्च को ग्रामीणों ने वन विभाग को खेतों में तेंदुए के दो शावक होने की सूचना दी थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों नर शावकों का रेस्क्यू किया। शावकों को उनकी मां से मिलाने के टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन मादा तेंदुए ने शावकों को स्वीकार नहीं किया और न ही दूध पिलाया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव के निर्देश पर इन शावकों को सफारी पार्क लाने की तैयारी की गई। सोमवार को दोनों शावकाें को इटावा सफारी पार्क में लाया गया।
विज्ञापन

सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि रेस्क्यू कर लाए गए दोनों शावक नर हैं और इनकी उम्र लगभग 24 दिन की है। पिछले कई दिनों से मादा तेंदुए ने इनको छोड़े दिया था। इससे दोनों शावक काफी कमजोर हो गए हैं और उनकी स्थित नाजुक है। सफारी पहुंचने पर पशु चिकित्सकों की टीम ने शावकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चकरनगर से एक तेंदुए के शावक को रेस्क्यू किया गया था जो अब पूरी तरह से स्वस्थ है और पर्याप्त आहार ले रहा है। डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि 16 मार्च को सफारी पार्क की शेरनी नीरजा के भी तीनों शावक अपनी मां का दूध पी रहे हैं। तीसरा शावक जो कम मात्रा में दूध पी रहा था। वह भी अब पर्याप्त मात्रा में दूध पी रहा है। पशुपालन विभाग के डाॅ. आरके सिंह, सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डाॅ. रोबिन सिंह यादव व डाॅ. शैलेंद्र सिंह इन सभी वन्यजीवों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed