फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wheat crop burnt to ashes in 127 bighas in Unnao

उन्नाव: 125 बीघे में गेहूं की फसल जलकर राख, चार घंटें में पाया काबू, राजस्व विभाग करेगा क्षति का आंकलन

Mon, 18 Apr 2022 11:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लगने से 125 बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने किसी तरह मिलकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Wheat crop burnt to ashes in 127 bighas in Unnao
गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज में थाना क्षेत्र के कटरी गांव कोलुहागाड़ा में आग लगने से बीस किसानों की 125 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर दो दमकलों के साथ पहुंचे अग्निशमन जवानों ने ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बता दें कि गंगा कटरी के ग्राम कोलुहागाड़ा में सोमवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण भागकर पहुंचे। जब तक वह निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करते तब तक लपटें कई खेतों को चपेट में ले चुकी थीं। सीओ बीघापुर डीपी सिंह मौके भी पहुंचे और दमकल की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

कोलुहागाड़ा में आग बुझ नहीं पाई थी कि तभी दो किमी दूर मझरा गांव के पास वन विभाग के जंगल में लगी आग खेतों तक पहुंच गई। वहां पर एक और दमकल भेजी गई। दोनों स्थानों पर 125 बीघा गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभावित हुए किसानों में कोलुहागाड़ा के मनोज, छोटे लाल, ब्रजेश, राजेंद्र, रामू, बजरंगी, ज्ञानू, केशव, गोपाल, अशोक, कृष्ण मोहन, शिवम, शुभम, मुन्नी, मझरा के उमेश, असरफी लाल, नीलम, प्रकाश, जागरण व उमाशंकर शामिल हैं। ग्राम प्रधान नंदलाल ने बताया कि राजस्व विभाग के माध्यम से क्षति का आंकलन कराया जाएगा। वहीं, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ निवासी केशनू के खेत में आग लगने से दो बीघा फसल जल गई। लेखपाल राजेश कुमार ने सर्वे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed