{"_id":"5cbd9a2ebdec22141e224fb6","slug":"wheat-crop-burned-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर, किसानों ने किया पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर, किसानों ने किया पुलिस पर पथराव
Mon, 22 Apr 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
गेहूं के खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सचेंडी में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में अचानक से आग लग गई। खेतों से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सचेंडी क्षेत्र के उदयपुर और सपई गांव की तकरीबन एक हजार बीघा फसल सोमवार को आग से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खेतों में आग लगने का कारण अभीतक स्पष्ट नहीं हुआ
खेताें में लगी आग
मौके पर पहुंची दमकल की छह से अधिक गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सचेंडी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में गेहूं की फसल में सोमवार दोपहर अचानक से भीषण आग लग गई। आग से करीब एक हजार बीघा फसल जलकर खाक हो गई। खेतों में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी
खेत में लगी आग
देरी से पहुंचने पर दमकल विभाग पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने लोगो को शांत कराया। पुलिस के दबाव डालने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
दमकल जवानों से गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट भी कर दी
खेत में लगी आग काे बुझाते ग्रामीण
सूचना के काफी देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों से गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट भी की। गेंहू की फसल को सामने जलता देखकर किसानों में हाहाकार मच गया। फसल बुझाने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन आग की बढ़ती लपटों ने किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
खेतों में लगी आग का विकराल रूप
बताया जा रहा है कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तारों से चिंगारी गिरने की वजह से आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। खेतों के ऊपर काला धुआं देखकर गांव में लोगों में दहशत फैल गई। किसान दौड़ते हुए खेतों की ओर पहुंचे और फसल को आग से बचाने का प्रयास करने लगे।