फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Welcome to BJP's Jan Vishwas Yatra in Kanpur dehat, will reach Bhognipur today

कानपुर देहात में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत, आज पहुंचेगी भोगनीपुर

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Welcome to BJP's Jan Vishwas Yatra in Kanpur dehat, will reach Bhognipur today
भाजपा की जन विश्वास यात्रा रथ पर सवार सांसद व विधायक व जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। भाजपा की ओर से निकाली गई जन विश्वास यात्रा गुरुवार को कानपुर नगर से जिले में पहुंची। इस पर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद कन्नौज ने कहा कि योगी व मोदी आम लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान व रसूलाबाद विधायक के नेतृत्व में गुरुवार को जन विश्वास यात्रा तिस्ती मंडल पहुंची। यहां क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार, डॉ. सतीश शुक्ला, ऊषा चंद्रा, ब्लॉक प्रमुख पति किशन दुबे, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए। कन्नौज सांसद ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में पारदर्शी सरकार है और योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। यात्रा के दौरान भाजपा से टिकट दावेदारों ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। असालतगंज, रसूलाबाद कस्बा सहित अलग-अलग जगहों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम यात्रा रसूलाबाद से अकबरपुर विस क्षेत्र की ओर प्रस्थान कर गई। शिवली सहित अन्य जगहों पर लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाए। रनियां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, बालजी शुक्ला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश शुक्ला ने बताया कि जन विश्वास यात्रा अकबरपुर में रात्रि विश्राम करेगी। शुक्रवार को यात्रा सिकंदरा से होते हुए भोगनीपुर विधानसभा पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम कर एक जनवरी की सुबह यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा स्वागत के दौरान अन्य जगहों पर धनंजय पांडेय, बउवन चौरसिया, गौरव सिंह, वैशाली सिंह आदि मौजूद रहे।

नारेबाजी को लेकर भिड़े भाजपाई
शिवली में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में नारेबाजी को लेकर कुछ भाजपाई आपस में भिड़ गए। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला रफदफा कराया। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि तब तक जन विश्वास यात्रा रसूलाबाद से शिवली नहीं आ पाई थी। बाद में भाजपाइयों ने यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed