राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के शिव धाम वाटिका में गुरुवार को कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिये सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई हैं।
गुरुवार को कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक कस्बे के शिवधाम वाटिका मे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने सांसद को सम्मानित किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर स्थित मंदिर में दुर्गा पूजन व प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र ने अंग वस्त्र भेंटकर सांसद का स्वागत किया। प्राण प्रतिष्ठा अनिरुद्ध आचार्य, आचार्य सत्यम, आचार्य ज्ञानेश बाजपेई ने कराया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, रविंद्र दीक्षित, विकास तिवारी, प्रशांत मिश्रा, चुन्नी विश्नोई, कल्लू त्रिवेदी, मुकुल त्रिवेदी, बब्बन दीक्षित, महेश सिंह चौहान मौजूद रहे। (संवाद)