फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Weather pattern will change to summer like atmosphere in spring

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती बूंदाबांदी और ओलावृष्टि

Sat, 15 Mar 2025 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

Weather Update: बसंत में ग्रीष्म ऋतु जैसा माहौल है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ मार्च में भी आते रहेंगे। हिमालय पर बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में असर डालेगी।

विज्ञापन
Weather Update: Weather pattern will change to summer like atmosphere in spring
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अचानक से ऊपर चढ़े पारे से मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी हो गई है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी गतिविधियों में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे एक बार फिर मौसम बदलेगा। मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने का अनुमान है। इससे हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। इसका असर मैदानी इलाकों पर आएगा। इसके अलावा हवाएं तेज गति से चलेंगी।
विज्ञापन


इससे बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। इसका पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र दोनों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी। किसानों को ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि इस साल सर्दियों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे सूखे जैसी स्थिति बन गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि आमतौर पर मार्च आते-आते पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता घटने लगती है। इस साल मौसम का रुख अलग रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। कानपुर परिक्षेत्र में रविवार को इसका असर आ सकता है। इससे बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed