फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Sky is clear, now mercury will rise slowly

Weather Update: आसमान साफ, अब धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
सार

Weather Update News: न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अब धीरे-धीरे तापमान चढ़ेगा। 

विज्ञापन
Weather Update: Sky is clear, now mercury will rise slowly
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान साफ हो गया है। अब तपिश बढ़ने की उम्मीद है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिन तक आसमान साफ रहेगा। बादल न रहने से दिन में तपिश बढ़ सकती है। सोमवार को बंगाल की खाड़ी से आईं नम हवाओं की वजह से तपिश नियंत्रण में रही। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.8 डिग्री कम रहा है। लेकिम मंगलवार से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी का अनुमान है। वहीं न्यूनतम पारा सामान्य औसत से 1.8 डिग्री अधिक रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में आसमान पूरी तरह से साफ़ रहेगा। धूप तेज चमकदार निकलने के साथ बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं भी आएंगी। इससे उमस भी बनी रह सकती है। इस कारण तापमान 37 डिग्री होगा लेकिन 40 डिग्री की गर्मी महसूस हो सकती है। सूरज की तपिश भी बढ़ सकती है। दिन गर्म रहने की संभावना है। सुबह-शाम हवाओं के कारण थोड़ी राहत रहेगी। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed