{"_id":"6a6231d48c60ab4bb9029013","slug":"weather-update-pleasant-weather-expected-for-three-days-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: तीन दिन तक मौसम रहेगा खुशनुमा, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: तीन दिन तक मौसम रहेगा खुशनुमा, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
सार
Weather Update News: कानपुर में गुरुवार को धूप-छांव के बीच बौछारें पड़ी। बादल छाए रहे। तीन दिन तक मौसम खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को धूप-छांव के बीच बूंदाबांदी और बौछारें पड़ती रहीं। इससे मौसम खुशगवार रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और तेज बारिश होने लगेगी। बादलों की आवाजाही और बौछारें पड़ने से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घट गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि दो-तीन इसी तरह स्थानीय स्तर पर बौछारें पड़ती रहेंगी। इसके बाद मौसमी प्रणालियों में बदलाव आएगा और मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम- 32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस