फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: Temperature Is 6.4 After Nine Years Night Temperature Reached 0 Degrees in December

Weather Update: नौ साल बाद रात का पारा 6.4... दिसंबर में जीरो डिग्री तक जा चुका है पारा; जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 16 Dec 2023 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

UP Weather IMD Update: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अरब सागर से उठने वाली बर्फीली हवाओं से शनिवार से दिन में भी ठंड होने लगेगी। साथ ही रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Update: Temperature Is 6.4 After Nine Years Night Temperature Reached 0 Degrees in December
अलाव तापते लोग।(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नौ साल बाद 15 दिसंबर का न्यूनतम तापमान इतने नीचे आया है। इससे पहले 2013 में इतना ही तापमान रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अरब सागर से उठने वाली बर्फीली हवाओं से शनिवार से दिन में भी ठंड होने लगेगी। साथ ही रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिन का तापमान 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल सहित प्रदेश और आसपास के राज्यों में ठंडक में तेजी आनी शुरू हो गई है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दिन में अभी तक धूप की वजह से अभी ठंंडक कम थी, इसमें अब इजाफा हो सकता है। बताया कि धूप तो निकलेगी लेकिन हवा चलने से ठंडक लगेगी।

दिसंबर में जीरो डिग्री तक जा चुका है रात का पारा
दिसंबर में रात का तापमान जीरो डिग्री भी जा चुका है। कुछ वर्षों में एक से लेकर पांच डिग्री भी रहा है। 2019 में 31 दिसंबर की रात पारा जीरो, 2015 में 20 दिसंबर को एक, 2020 में 20 दिसंबर को चार डिग्री तक पारा आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed