{"_id":"6a70c6ad5cfe84db750c910e","slug":"weather-update-monsoon-becomes-active-kanpur-records-74-9-mm-of-rainfall-in-22-hours-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सक्रिय हुआ मानसून, कानपुर में 22 घंटे में 74.9 मिमी बारिश, तीन दिन होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सक्रिय हुआ मानसून, कानपुर में 22 घंटे में 74.9 मिमी बारिश, तीन दिन होगी झमाझम बारिश
Mon, 03 Aug 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम प्रणालियों के बदलते ही मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 22 घंटों में सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में 74.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रात में भी बारिश होती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो-तीन दिन और मानसून की सक्रियता रहेगी। इसके बाद फिर मौसम खुल जाएगा। फिर भी निम्न दबाव बनने पर हल्की से मध्यम बारिश स्थानीय स्तर पर होती रहने का अनुमान है।
सीएसए की मौसम वेधशाला में रविवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 62.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद शाम पांच बजे तक 12 मिमी बारिश हुई। इन 22 घंटों के दौरान कुल 74.9 मिमी बारिश हुई। शाम पांच के बाद फिर मौसम बदला और देर रात तक बारिश होती रही।
विज्ञापन
सीएसए की मौसम वेधशाला में रविवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 62.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद शाम पांच बजे तक 12 मिमी बारिश हुई। इन 22 घंटों के दौरान कुल 74.9 मिमी बारिश हुई। शाम पांच के बाद फिर मौसम बदला और देर रात तक बारिश होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर में बारिश
- फोटो : amar ujala
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि मानसूनी द्रोणी के जगह बदलने के प्रभाव से गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
माहौल में नमी का प्रतिशत 90 पार करते ही बादल बन जाते हैं और बारिश होने लगती है। दो-तीन दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है।
तापमान
अधिकतम- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस