फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Maximum temperature reached close to 40 degrees, IMD issued warning

Weather Update: अधिकतम तापमान पहुंचा 40 डिग्री के नजदीक, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Mon, 07 Apr 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 06:51 PM IST
सार

सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने लू को लेकर चेतावनी जारी की है। कहा उत्तर-पश्चिमी हवाएं थमीं तो लू चलेगी।

विज्ञापन
Weather Update: Maximum temperature reached close to 40 degrees, IMD issued warning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होते ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को तपिश बढ़ी तो दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के बराबर चल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे।
विज्ञापन



भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने लू को लेकर चेतावनी जारी की है। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती जाएगी। लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि देश के विभिन्न स्थानों पर मौसमी गतिविधियां बनी हुई हैं। लेकिन इनका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इससे ऊंचे बादल बन रहे हैं। अगर बादल अधिक होंगे तो दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी और रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी हवाएं आने से सुबह और रात गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन इनके थमते ही गर्मी में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
विज्ञापन

Weather Update: Maximum temperature reached close to 40 degrees, IMD issued warning
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल का तापमान सामान्य से अधिक
अप्रैल महीने का औसत तापमान 37.7 डिग्री है लेकिन इस समय अधिकतम तापमान औसत से डेढ़ से दो डिग्री अधिक है। सात अप्रैल को अधिकतम तापमान वर्ष 2022 में 40.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उसके बाद इस सात अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

तापमान
अधिकतम- 39.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 17.5 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed