फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Kanpur received 30.7 mm of rainfall in 24 hours

Weather Update: कानपुर में 24 घंटे में हुई 30.7 मिमी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 22 Jul 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Kanpur received 30.7 mm of rainfall in 24 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी निकल आती रही। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बौछारें पड़ती रही हैं। इससे मौसम सुहाना बना रहा। उमस से काफी हद तक शहरियों को राहत मिली। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में 24 घंटे में 30.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई से तीन दिन तक मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हो जाएंगी।
विज्ञापन


बारिश थमने के साथ ही पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है। इसके साथ ही माहौल में सुबह को 11 और दोपहर को सात प्रतिशत नमी कम हो गई। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तीन-चार दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा और बारिश होगी।
विज्ञापन

Weather Update: Kanpur received 30.7 mm of rainfall in 24 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आने वाले पांच दिनों में बादल बने रहेंगे। स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

तापमान
अधिकतम- 32.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed