फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water testing was carried out at 570 locations and 27 leakages were repaired.

Kanpur News: 570 स्थानों पर हुई पानी की जांच, 27 लीकेज की कराई मरम्मत

Fri, 09 Jan 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Water testing was carried out at 570 locations and 27 leakages were repaired.
कानपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जलकल विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महाप्रबंधक जलकल एके त्रिपाठी ने बताया कि श्यामनगर पुलिस चौकी, केशवपुरम आवास विकास एक और शास्त्रीनगर क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है। अभियान के तहत कुल 570 स्थानों पर ओटी टेस्ट (पानी के सैंपल की जांच) किए गए। गुरुवार को जलकल के जोनल अभियंताओं ने 11 मलिन बस्तियों में पानी की गुणवत्ता की गहन जांच की। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। विभिन्न इलाकों में आठ जगह पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त मिलीं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त कर दिया गया है। 27 स्थानों पर पेयजल लीकेज की मरम्मत भी कराई गई है। पेयजल भंडारण के लिए दो जलाशयों की भी सफाई की गई है। जलकल अभियंताओं की ओर से 56, जलकल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की ओर से 18 और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से 480 स्थानों से पानी के नमूने लिए गए। प्रयोगशाला में 16 नमूनों की जांच की गई जबकि तीन स्थानों पर हाइड्रोजन सल्फाइड की भी जांच की गई। बुधवार को लिए गए 607 नमूनों में 596 सही पाए गए, जबकि 11 में क्लोरीन शून्य था। इन स्थानों पर क्लोरीन का स्तर बढ़ाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed