{"_id":"60740ce2e2929d5bd903f7fc","slug":"water-overflow-on-new-delhi-howrah-railway-track-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरा पानी, कॉशन लगाकर गुजारी गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरा पानी, कॉशन लगाकर गुजारी गईं ट्रेनें
Mon, 12 Apr 2021 02:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
भरथना में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर इटावा में भरथना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे अफसरों ने आनन-फानन काशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा और पानी हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
यहां से हाईस्पीड ट्रेनें भी गुजरती हैं, जिसके चलते रेलवे प्रशासन खासा चिंतित रहा। भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर स्थित लगूर की मठिया के सामने सोमवार सुबह करीब 6 बजे रेल लाइन पर कंधेसी माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर भर गया, जिससे रेल यातायात लगभग दो घंटे प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की सूचना पर तत्काल कॉशन लगाया गया। कॉशन के दौरान 30 किलोमीटर की रफ्तार से दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा डाउन लाइन से एक मालगाड़ी निकाली गई।
विज्ञापन