फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water increased in Yamuna and Sengur, people trapped in 21 villages

यमुना व और सेंगुर में बढ़ा पानी, 21 गांवों में फंसे लोग

Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water increased in Yamuna and Sengur, people trapped in 21 villages
पुखरायां/मूसानगर। हथिनीकुंड बांध से छोड़ा गया पानी अब क्षेत्र के लोगों की धड़कने बढ़ाने लगा है। गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर करीब 110.5 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के करीब 21 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों से निकासी के लिए सिर्फ नाव का ही सहारा होने से लोग गांवों में फंस गए हैं। कालपी यमुना पुल से पानी जहां कुछ फिट नीचे है, वहीं भोगनीपुर पट्टी के ट्योगा से लेकर दौलतपुर घाट रोड, डिलौलिया बांगर का रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

डिलौलिया बांगर मार्ग पानी के तेज बहाव से कट गया। लोगों को आश्रय स्थलों में पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं पानी से पैदल निकलने से लोगों को रोका गया है। मूसानगर क्षेत्र में यमुना और सेंगुर नदी के दोआब क्षेत्र के गांवों तक पानी पहुंच रहा है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर 10 नाव चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान 108 से बढ़कर 110.5 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से कालपी हाइवे पुल और रेलवे पुल से कुछ दूरी पर नदी बह रही है। गुरुवार को ट्योगा गांव के अंदर पानी पहुंच गया। जिसमें लगभग 10 घर प्रभावित हैं। वहीं दौलतपुर यमुना घाट और मरघट डूब गया। डिलौलिया बांगर गांव में तेजी से पानी बढ़ रहा है।
गांव से आवागमन कर रोड भी पानी के बहाव में कट गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर बनाए गए आश्रय स्थलों में पहुंचने के लिए कहा है। पुल की सभी कोठियों से समानांतर पानी निकल रहा है। वहीं मूसानगर क्षेत्र में यमुना नदी के पानी के दबाव से सेंगुर ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। जिससे दोआब क्षेत्र के 20 गांवों में आवागमन का रास्ता बंद हो गया।
कानपुर-झांसी हाईवे डीघ चौराहा से जगदीशपुर उमरिया तथा मूसानगर जाने वाले लिंकरोड के ऊपर से पानी निकल कर जंगल में जा रहा है। इससे आवागमन बंद हो गया। राहगीरों को कई किलोमीटर का चक्कर काट कर जाना पड़ रहा है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि 10 नाव चलाई गई हैं। इसके अलावा कुछ छोटी नाव भी सक्रिय हैं। जिनसे गांव के लोगों का आवागमन कराया जा रहा है। लेखपालों को निरंतर नजर रखने और सूचनाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। अभी पानी बढ़ रहा है।
इन गांवों पहुंच रहा पानी
डिलौलिया बांगर, आढ़न, पथार, पड़ाव, क्योटरा बांगर, नयापुरवा, चतुरीपुरवा, रसूलपुर, भुण्डा, भरतौली, कुम्हापुर, मुसरिया, नगीना बांगर, कट्टापुरवा, बम्हरौली घाट, अहरौली घाट, सिमरिया, हंसपुर, मौदन, चपरघटा, ट्योगा आदि गांव बाढ़ की चपेट में हैं। (संवाद)
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का एडीएम ने लिया जायजा दिए निर्देश
मूसानगर। यमुना व सेंगुर नदी के बाढ़ ग्रस्त गांवों का एडीएम साहब लाल ने जायजा लिया। साथ ही लेखपाल को फसल की क्षति के आंकलन की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। वहीं खाद्यान्न आदि की भी व्यवस्था के लिए आदेशित किया। वहीं एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें ग्रामीणों के रुकने आदि की व्यवस्था की गई है। खाद्यान्न का वितरण भी किया जा रहा है।
लगातार बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में दस नावों को अलग अलग स्थानों पर लगाया गया है, जिससे समस्या बढ़ने पर तत्काल नाव उपलब्ध हो सकें। डिलौलिया बांगर के रोड कटने की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेजी गई है। तहसीलदार अनीता शेखर ने ट्योगा गांव में पहुंच कर जायजा लिया। लेखपाल अवधेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
बांध से पानी छोड़ने पर हर साल आती बाढ़
पुखरायां। आढ़न व पथार के रामऔतार, छोटे, कालीचरन, सुरेश, रामसजीवन, राकेश, राजेंद्र, सिपाहीलाल ने बताया कि बारिश का पानी रास्तों से बहकर उतर जाता है। हथिनीकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गांवों में बाढ़ आती है तो वह तबाही मचती है। बांध से पानी हर साल छोड़ा जाता है। हालात यही हो जाते हैं। कभी-कभी इससे भी बदतर हालात हो जाते हैं। अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। (संवाद)
सहायता के लिए नाविकों के नाम व नंबर किए जारी
मूसानगर। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगाई गई नावों के नाविक और उनके मोबाइल नंबर जारी किए हैं। क्योटर बांगर में रामप्रकाश के नंबर 6358041594 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह बुद्धू के नंबर 8800224012, राजासिंह के नंबर 9569447368, रामू के 9005380797, मुसरिया के कन्हैयालाल के मोबाइल नंबर 8866598551, वीरसिंह के नंबर 8127792655 पर संपर्क किया जा सकता है।
पथार में घसीट के नंबर 8009824896, जरी के घासीराम व मनोज कुमार के नंबर 9076759323, डिलौलिया बांगर के अशोक कुमार व गेंदा के नंबर 9555103197 पर सहायता ली जा सकती है।
देवराहट के गोविंद सिंह के नंबर 6394423184, क्योटरा ट्योग के रघुनंदन के नंबर 9316399928, रामू के फोन नंबर 9580247208, रामफल के नंबर 6388603459, प्रेमचंद के 7880527870, नगीना बांगर के मानसिंह के मोबाइल नंबर 8527192009 पर सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बांटे लंच पैकेट
मूसानगर। बाढ़ प्रभावित गांव आढ़न व पथार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लंच पैकट वितरित किए। एबीवीपी के जिला संयोजक दिव्यांशु सिसोदिया ने गुरुवार की शाम बाढ़ प्रभावित आढ़न व पथार गांव में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर लंच बांटे।

वहीं ग्रामीणों से कहा कि वह किसी भी प्रकार की दिक्कत पर संपर्क करें। एबीवीपी के कार्यकर्ता मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। यहां योगेंद्र शर्मा, विभार तिवारी, अमन मिश्र, प्रियांशु तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed