{"_id":"5e5164e08ebc3ef4113bcfa7","slug":"water-filled-at-pm-modi-s-possible-synagogue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की संभावित सभास्थल पर भरा पानी, बदलेगा मंच स्थल, व्यवस्था सुधारने भाजपा की टीम पहुुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की संभावित सभास्थल पर भरा पानी, बदलेगा मंच स्थल, व्यवस्था सुधारने भाजपा की टीम पहुुंची
Sun, 23 Feb 2020 09:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के बाद बारिश होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोंडा स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल में पानी भर गया। कई हिस्सों में पानी भरने से कीचड़ हो गया, जिससे तैयारियों को झटका लगा है। जनसभा स्थल के जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के साथ वार्ता कर मंच की दिशा बदलने की रणनीति बनाई है।
पहले पश्चिम की ओर मुख्य मंच का मुख था जो अब पूरब की ओर करने पर विचार चल रहा है। एक हैलीपैड भी तैयार हो गया है। दो अन्य पर काम तेजी से जारी है। बाधक दो हरे पेड़ काटे गए हैं और सड़क किनारे बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। जिले के भरतकूप क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है।

इसके संभावित शिलान्यास को 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है। बारिश होने से सभा स्थल में कई स्थानों में पानी भर गया है, जिसमें मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि अभी जनसभा के लिए काफी दिन बचे हैं, तब तक खुद ही जमीन सूख जाएगी।
इसके बावजूद समतलीकरण कराया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर मंच की व्यवस्था के लिए भाजपा के विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच गई है। शनिवार को भरतकूप क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का डीएम शेषमणि पांडेय के साथ निरीक्षण भी किया।
भाजपा बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। मंच स्थल संग अन्य व्यवस्था को लेकर डीएम के साथ विचार विमर्श किया। सभा स्थल के प्रमुख मंच को निर्धारित स्थान से आगे बनाने का भी निर्णय लिया गया। सभा स्थल के पास लगे एक पडे़ को सुरक्षा की दृष्टि से काटा गया।