फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water filled at PM Modi's possible synagogue

पीएम मोदी की संभावित सभास्थल पर भरा पानी, बदलेगा मंच स्थल, व्यवस्था सुधारने भाजपा की टीम पहुुंची

Sun, 23 Feb 2020 09:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Feb 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Water filled at PM Modi's possible synagogue
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के बाद बारिश होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोंडा स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल में पानी भर गया। कई हिस्सों में पानी भरने से कीचड़ हो गया, जिससे तैयारियों को झटका लगा है। जनसभा स्थल के जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के साथ वार्ता कर मंच की दिशा बदलने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


पहले पश्चिम की ओर मुख्य मंच का मुख था जो अब पूरब की ओर करने पर विचार चल रहा है। एक हैलीपैड भी तैयार हो गया है। दो अन्य पर काम तेजी से जारी है। बाधक दो हरे पेड़ काटे गए हैं और सड़क किनारे बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। जिले के भरतकूप क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इसके संभावित शिलान्यास को 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है। बारिश होने से सभा स्थल में कई स्थानों में पानी भर गया है, जिसमें मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि अभी जनसभा के लिए काफी दिन बचे हैं, तब तक खुद ही जमीन सूख जाएगी।

इसके बावजूद समतलीकरण कराया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर मंच की व्यवस्था के लिए भाजपा के विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच गई है। शनिवार को भरतकूप क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का डीएम शेषमणि पांडेय के साथ निरीक्षण भी किया।

भाजपा बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। मंच स्थल संग अन्य व्यवस्था को लेकर डीएम के साथ विचार विमर्श किया। सभा स्थल के प्रमुख मंच को निर्धारित स्थान से आगे बनाने का भी निर्णय लिया गया। सभा स्थल के पास लगे एक पडे़ को सुरक्षा की दृष्टि से काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed